HomeHindi NewsHaryanaहरयाणा के राज्यपाल ने की ग्रामीण शिक्षा की खूब सराहना

हरयाणा के राज्यपाल ने की ग्रामीण शिक्षा की खूब सराहना

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने झज्जर जिले के गांव खातीवास के एक निजी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण अंचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की और इसे अच्छी सोच बताया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जो देश और समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा और उनकी उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों का सशक्तिकरण देश के विकास का प्रमुख आधार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments