HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा के सीएम सैनी ने रेवाड़ी.. सीएम धामी ने देहरादून में फहराया...

हरियाणा के सीएम सैनी ने रेवाड़ी.. सीएम धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सीएम सैनी ने भारतीय लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जो सपने देखे गए थे, वे साकार हो रहे हैं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर मैं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आज हमारा गणतंत्र दुनिया में बहुत मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समाज के उन वर्गों का विकास हो रहा है, उनके उत्थान के लिए काम हो रहा है, उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसकी कल्पना कभी संविधान बनाते समय की गई थी। सीएम धामी ने कहा कि संविधान बनाते समय जो सपने देखे गए थे, वे साकार हो रहे हैं। हम इस सशक्त गणतंत्र के सहयात्री हैं, हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments