HomeHindi Newsहार्दिक ने तस्वीर के जरिए सेलेक्टर्स को दिखाई अपनी फिटनेस

हार्दिक ने तस्वीर के जरिए सेलेक्टर्स को दिखाई अपनी फिटनेस

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर इस वक्त यह चर्चा चल रही है कि हार्दिक पांड्या भारत की T20 टीम के कप्तान नहीं बन सकेंगे। क्योंकि एक नया नाम सर्किट में आ गया है और वो नाम सूर्यकुमार यादव का है जिन्हें कप्तान बनाने की कोशिश की जा रही है। और दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या को लेकर यह कहा जा रहा है की हार्दिक पांड्या फिट नहीं रहते हैं इसलिए उन्हें कप्तान बनाने का रिस्क नहीं लिया जा सकता।

हार्दिक पांड्या में सोशल मीडिया पर तस्वीर डालकर किया हंगामा

लेकिन अब हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया यानी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दो तस्वीर एक साथ पोस्ट की हैं। जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस की बात की है अपनी मेहनत की बात की है। उन दो तस्वीरों मेंअलग-अलग हार्दिक पांड्या दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर कुछ समय पहले की है और एक बिल्कुल अभी की है। और एक तरीके से उनका इशारा सेलेक्टर्स की तरफ है कि मैं पूरी तरह से फिट हूं।

https://www.instagram.com/p/C9h9VOENjEn/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के उप कप्तान है। अब अगर नियम के हिसाब से देखा जाए तो हमेशा यही होता है कि जो टीम का उप कप्तान होता है वो बाद में टीम का कप्तान बनता है। लेकिन यहां पर उल्टा हो रहा है हार्दिक पांड्या को कप्तान शायद ही बनाया जाए और सूर्यकुमार यादव का नाम इस वक्त सबसे आगे चल रहा है जो कि थोड़ा समझ से परे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments