HomeHindi Newsहार्दिक पांड्या ने बताया क्या है उनका अब तक का सबसे बेहतरीन...

हार्दिक पांड्या ने बताया क्या है उनका अब तक का सबसे बेहतरीन यो-यो टेस्ट का स्कोर

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के ऊपर इस वक्त हर किसी की निगाहें हैं। क्योंकि जिस तरीके से हार्दिक पांड्या से टीम इंडिया की उप कप्तानी छीनी गई है उससे हर कोई हैरान है। और इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वो हार्दिक पांड्या की फिटनेस है।

हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपना फिटनेस ब्रांड भी लॉन्च किया है। और इस दौरान हार्दिक पांड्या ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ यो-यो टेस्ट का स्कोर भी बताया है जो हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

21.7 है हार्दिक पांड्या का अबतक का सर्वश्रेष्ठ यो-यो टेस्ट

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने उस इंटरव्यू के दौरान अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा की है। हार्दिक पांड्या ने कहा है कि पहले मैं अपनी फिटनेस को उतना सीरियसली नहीं लेता था लेकिन मुझे बाद मुझे पता चला की फिटनेस का क्रिकेट में क्या रोल है और इसकी महत्वता कितनी अधिक है। वहीं हार्दिक पांड्या ने यह भी बताया कि मेरा अब तक का हाईएस्ट यो-यो टेस्ट का स्कोर 21.7 है। आपको बता दें टीम इंडिया में अब तक सबसे हाईएस्ट यो-यो टेस्ट का स्कोर मनीष पांडे का है जो 17 का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments