HomeHindi Newsमहेंद्र सिंह धोनी और रिजवान की तुलना को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार पर...

महेंद्र सिंह धोनी और रिजवान की तुलना को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार पर भड़के हरभजन सिंह

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और हमेशा ट्रोलर्स को करारा जवाब भी देते रहते हैं। कुछ ऐसा ही हरभजन सिंह ने एक बार फिर से कर दिया है और इस बार उन्होंने पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब दिया है।

पाकिस्तानी पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पूछा धोनी और रिजवान में कौन है बेहतर खिलाड़ी

पाकिस्तान के पत्रकार फरीद खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद रिजवान की तुलना को लेकर सवाल किया। फरीद खान ने ट्विटर पर फैंस से पूछा कि धोनी और रिजवान में कौन बेहतर है? इस पर हरभजन सिंह नाराज हो गए और उन्होंने अपने ही अंदाज में फरीद खान को जवाब दिया है।

हरभजन सिंह ने फरीद खान को लेकर कहा कि “आजकल आप क्या फूंक रहे हैं? ये कितना मूर्खतापूर्ण सवाल है। भाईयों इसको बताओ। धोनी बहुत आगे हैं रिजवान से। अगर आप रिजवान से पूछेंगे तो वो आपको इसका ईमानदारी से जवाब देंगे। मुझे रिजवान पसंद है, वो अच्छा खिलाड़ी है जो हमेशा इरादे के साथ खेलता है लेकिन ये तुलना गलत है। धोनी आज भी वर्ल्ड क्रिकेट में नंबर 1 हैं। स्टंप के पीछे उनसे बेहतर कोई नहीं है।”

और इस अंदाज में हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब दिया और पूरी तरह से झाड़कर रख दिया। क्योंकि पाकिस्तानी पत्रकार लगातार इसी तरह के सवाल सोशल मीडिया में फैन्स से पूछते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments