HomeSportsBGT Seriesअपना किट बैग लेकर ऑस्ट्रेलिया जाना, कॉमेंट्री करने जा रहे है इस...

अपना किट बैग लेकर ऑस्ट्रेलिया जाना, कॉमेंट्री करने जा रहे है इस खिलाड़ी को लेकर हरभजन ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों में शुमार चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया से इस वक्त बाहर चल रहे हैं। लेकिन इस बीच यह खबर सामने आई है कि चेतेश्वर पुजारा भी ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं लेकिन इस बार टीम इंडिया के साथ नहीं बल्कि कॉमेंट्री टीम के साथ। क्योंकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए चेतेश्वर पुजारा को हिंदी कॉमेंट्री टीम में शामिल किया गया है। और अब पुजारा का नाम सुनते ही हरभजन सिंह ने एक बड़ी सलाह चेतेश्वर पुजारा को दे डाली है

अपना किट बैग ऑस्ट्रेलिया साथ लेकर जाना, मैं प्रैक्टिस करा दूंगा: हरभजन सिंह

जब भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की बात होती है तो चेतेश्वर पुजारा का नाम उसमें जरूर लिया जाता है। क्योंकि साल 2018 हो या फिर साल 2020 हो, दोनों बार जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में जाकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हराया तो उसमें चेतेश्वर पुजारा का सबसे अहम योगदान था। क्योंकि पुजारा दोनों दौर में जमकर रन बनाते थे और एक दौरे में तो उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थका थकाकर हरा दिया था।

और अब हरभजन सिंह ने पुजारा को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “मैं पुजारा को कॉल करूंगा और कहूंगा कि अपना किट बैग साथ में ऑस्ट्रेलिया लेकर जाना, हो सकता है वहां जरूरत पड़ जाए, थोड़ी प्रैक्टिस में करा दूंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments