HomeHindi NewsChhattisgarh Newsभारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान.. सीएम साय ने गुरु पूर्णिमा...

भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान.. सीएम साय ने गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परंपरा रही है। इस दिन गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरु जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढऩा चाहिए।

जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव, रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा में श्री गुरू दर्शनम और कोसमनारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments