HomeHindi NewsHaryanaगुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी खालसा पंथ की स्थापना.. सीएम...

गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी खालसा पंथ की स्थापना.. सीएम सैनी ने बताया ऐतिहासिक दिन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैसाखी के अवसर पर पंजाब के आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे में प्रार्थना की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मेरे लिए यह बहुत गौरव का दिन है। जिस स्थान पर सरदार गुरू गोबिंद सिंह जी ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी, आज मुझे यहां आने का मौका मिला है। आज का दिन एक और घटना के साथ जुड़ा हुआ है, जनरल डायर ने 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में निहत्थे लोगों पर गोली चलाने का आदेश दिया था। सीएम सैनी ने कहा कि मैं उन सब शहीदों को भी नमन करता हूं। CM ने एक्स पर लिखा, आज पंजाब के परिवारजनों ने आनंदपुर साहिब (रूपनगर) हेलीपैड पर स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी को बैसाखी के पावन पर्व और खालसा पंथ के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

खालसा का 326वां स्थापना दिवस

भाजपा नेता तरुण चुघ ने बैसाखी के अवसर पर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आज खालसा के 326वें स्थापना दिवस पर बैसाखी के दिन गुरुद्वारा आकर मैंने देश की समृद्धि और तरक्की की अरदास की है। मैंने अरदास की है कि गुरु महाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपार शक्ति दें ताकि वे गुरुओं के बताए हुए मार्ग पर चलकर दुखी, गरीब और असहाय लोगों के जीवन में सुधार लाने का काम कर सकें। उन्होंने कहा कि यह बड़ा महान दिन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments