HomeHindi Newsसुदर्शन और शाहरुख की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात का जबरदस्त स्कोर

सुदर्शन और शाहरुख की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात का जबरदस्त स्कोर

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए हैं और 201 रनों की चुनौती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के सामने रख दी है।

गुजरात टाइटंस की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। रिद्धिमान साहा और कप्तान शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए। शुभमन गिल ने 19 गेंद में 16 रनों की धीमी पारी खेली। इसके अलावा साई सुदर्शन ने 49 गेंद में 84 रनों की पारी खेली जिसमे 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा शाहरुख खान ने मात्र 30 गेंद में 58 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अंत में डेविड मिलर ने भी 26 रन बनाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments