HomeHindi NewsEntertainmentगोविंदा की हालत में अब आ रहा सुधार.. जानें कब हो सकते...

गोविंदा की हालत में अब आ रहा सुधार.. जानें कब हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज

अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा अब ठीक हैं। संभव है कि उन्हें आज शाम या कल तक छुट्टी दे दी जाएगी। अभी उनकी तबीयत बहुत बेहतर है। सुनीता ने कहा कि उन्हें कल छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं अभिनेता गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने गोविंदा के स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी तबीयत पहले से काफी ठीक है। उन्हें एक-दो दिन और आराम करने को बोला गया है, क्योंकि घाव गहरा है। उन्हें एक-दो दिन और रुकना पड़ेगा। हम जनता को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देते हैं।

कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे.. तभी हो गया हादसा

यह घटना उस समय हुई जब एक अक्टूबर की सुबह अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया था कि वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे। इसी दौरान रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी जिसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments