HomeHindi NewsChhattisgarh Newsदीपावली से पहली मिला खुशियों का नोटिफिकेशन.. विष्णु भैया ने रखा बहनों...

दीपावली से पहली मिला खुशियों का नोटिफिकेशन.. विष्णु भैया ने रखा बहनों का ख्याल

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दीपावली से पहले खुशियों का नोटिफिकेशन मिल गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ने राज्य की महिलाओं का त्योहार खुशियों से भर दिया है। योजना के माध्यम से महिलाए न सिर्फ अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि दीवाली भी अच्छे से मना पाएंगी। दीपावली से पहले राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान महतारी वंदन योजना के तहत राशि का अंतरण महिलाओं के लिए किया गया है। प्रदेश भर की महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के खाते में 9वीं किस्त की राशि अंतरित हुई।

आर्थिक संबल और जीवन में आया बदलाव

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। कोंडागांव जिले की लीला बाई, शैलेंद्री और हितेंद्री जैसी महिलाएं इस योजना की वास्तविक लाभार्थी हैं। उनकी कहानियाँ बताती हैं कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता और पारिवारिक सामंजस्य का भी प्रतीक है।

नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है, इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। रूप चौदस का पर्व सौंदर्य से जुड़ा है। नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर करने के लिए माँ काली और यम की पूजा का विधान है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छोटी दिवाली पर आप सभी के जीवन से चिंता और दु:खों का नाश हो। आप सभी को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments