HomeHindi NewsBusinessसोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी.. 1 दिन में बड़ी गिरावट, इतने...

सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी.. 1 दिन में बड़ी गिरावट, इतने हो गए दाम

सोने के खरीददारों के लिए आज के दिन बड़ी खुशखबरी है। 23 अप्रैल 2025 को सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर 11.45 बजे सोने का जून वायदा भाव 1994 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 95,346 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस गिरावट के साथ ही सोना एक बार फिर 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया है।

उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है

बाजार खुलने के साथ ही सोने में गिरावट का रुख देखने को मिला। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोना 97,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज, यह 1911 रुपये की गिरावट के साथ 95,429 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव देखा गया और यह 2000 रुपये तक गिर गया। विशेषज्ञों के अनुसार, एमसीएक्स पर सोने के जून वायदा में मुनाफावसूली के कारण यह गिरावट आई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखी गई है। जानकारों का मानना है कि इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यह डॉलर इंडेक्स में बदलाव और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव से प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सोने को 95,000 रुपये के आसपास समर्थन मिलने की उम्मीद जताई है।

निवेशक बरतें सतर्कता

सोने की कीमतों में यह बड़ी गिरावट उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो लंबे समय से सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे। कीमतों में इस कमी के कारण अब सोना खरीदना अपेक्षाकृत अधिक किफायती हो गया है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments