मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बालाघाट में सभा करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश की लाड़ली बहनों को मार्च में एक तारीख को ही खाते में 1250 रुपये डाल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही उनकी सरकार का उद्देश्य है। सरकार प्रदेश की महिलाओं को 1575 करोड़ रुपए हर महीने देती है।


