More
    HomeHindi NewsBusinessटिकाऊ भविष्य के लिए गोवा परफेक्ट डेस्टिनेशन.. इंडिया एनर्जी वीक में यह...

    टिकाऊ भविष्य के लिए गोवा परफेक्ट डेस्टिनेशन.. इंडिया एनर्जी वीक में यह भी बोले पीएम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इंडिया एनर्जी वीक के इस दूसरे संस्करण में आप सभी का अभिनंदन है। हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन हमेशा एनर्जी से भरे रहने वाले गोवा में हो रहा है। मोदी ने कहा कि गोवा अपने आतिथ्य भाव के लिए जाना जाता है। गोवा वो राज्य भी है जो आज विकास के नए प्रतिमानों को छू रहा है। हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता की बात करने के लिए एकजुट हुए हैं, टिकाऊ भविष्य के बारे में बात करने जा रहे हैं, तो इसके लिए गोवा बहुत ही परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

    वैश्विक ऊर्जा का केंद्र बन रहा भारत

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास केंद्र और वैश्विक ऊर्जा के लिए मांग केंद्र बन रहा है।केवल दो वर्षों में एनर्जी इंडिया एनर्जी वीक वैश्विक ऊर्जा कैलेंडर पर एक प्रमुख तारीख बन गया है। इस वर्ष हमारे पास 900 प्रदर्शक हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक हैं। हम 35,000 से अधिक उपस्थित लोगों, 350 वैश्विक कंपनियों और विभिन्न सरकारों के मंत्रियों की मेजबानी करेंगे। अगले चार दिन में भारत ऊर्जा सप्ताह में 400 से अधिक लोग शामिल होंगे।

    दुनिया मान रही भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडिया एनर्जी वीक का ये आयोजन एक बहुत महत्वपूर्ण कालखंड में हो रहा है। पहले 6 महीनों में भारत की जीडीपी दर 7.5 फीसदी से अधिक हो गई है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हाल ही में एमआईएफ ने भी ये भविष्यवाणी की है कि हम ऐसे ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। आज पूरी दुनिया के विशेषज्ञ ये मान रहे हैं कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments