HomeHindi Newsगिल ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने पहले सेशन में खोए चार विकेट

गिल ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने पहले सेशन में खोए चार विकेट

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच विशाखापत्तनम के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरे दिन का खेल जारी और पहले सेशन में भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट गवा दिए हैं। और भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन हो गया है।

भारतीय टीम की कुल बढ़त 273 रनों की हो गई है। इस वक्त क्रीज पर शुभमन गिल 60 और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर टिके हुए हैं। एक बार फिर से टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा फ्लॉप हो गए। श्रेयस अय्यर ने 29 रन बनाए। तो रजत पाटीदार ने 9 रनो की पारी खेली।

इंग्लैंड की टीम की ओर से जेम्स एंडरसन ने 2 रेहान अहमद और हार्टले ने एक-एक विकेट हासिल किया है। और इंग्लैंड की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि टेस्ट मैच में वापसी कर ले।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments