HomeHindi Newsअहमदाबाद में आया गिल और सुदर्शन का तूफान,GT का दमदार स्कोर

अहमदाबाद में आया गिल और सुदर्शन का तूफान,GT का दमदार स्कोर

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए हैं और 232 रनों का लक्ष्य चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सामने रख दिया है।

गुजरात टाइटंस की टीम की ओर से इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने शतक जड़ दिए। शुभ्मन गिल ने 55 गेंद में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सुदर्शन ने 51 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए।

आज इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने जमकर मेला लूटा। और चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी की जमकर धुनाई की। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments