HomeHindi NewsHaryanaकरनाल को दी 990 करोड़ की सौगात.. सीएम बोले-हरियाणा के विकास का...

करनाल को दी 990 करोड़ की सौगात.. सीएम बोले-हरियाणा के विकास का नया अध्याय शुरू

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल को छह परियोजनाएं सौंपीं। शहर में करीब 990 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं जो हरियाणा के विकास के लिए नया अध्याय साबित होगा। इसमें मेडिकल से जुड़े कई प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। 169.58 करोड़ की लागत से कल्पना चावला मेडिकल कालेज के फेज-दो का निर्माण, 14.88 करोड़ की लागत से घरौंडा हलका में कंबोपुरा गांव के नजदीक एलवीयूपी (लाइट व्हीकल अंडरपास) और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अन्य संबंधित कार्यों का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने यहां विर्क अस्पताल के नजदीक करीब 30 लाख रुपये की लागत से बने सांझा बाजार का उद्घाटन किया। करनाल शहर के बाद मुख्यमंत्री जिले के असंध में भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद कैथल के लिए रवाना हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments