HomeHindi Newsबलूचिस्तान से निकल जाओ, नहीं तो.. बीएलए की चीन-पाक को चेतावनी

बलूचिस्तान से निकल जाओ, नहीं तो.. बीएलए की चीन-पाक को चेतावनी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आतंकियों ने ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया है। बलूचिस्तान के बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की और ट्रेन को अपने कब्जे में कर लिया। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी बीएलए ने ली है। यह इस संगठन का सबसे बड़ा अटैक, जिसे देखकर दुनिया अचंभित है। अब बीएलए ने चीन और पाकिस्तान को चेतावनी है। इस समूह ने चीन और पाकिस्तान को चेतावनी दी है: कि बलूचिस्तान से निकल जाओ, नहीं तो मरने के लिए तैयार हो जाओ। बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि हमले में 20 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। 500 लोगों को बंधक बना लिया गया है, जिनमें ज्यादातर सैन्यकर्मी शामिल हैं।

चीन के लिए बढ़ी परेशानी

इस खबर से पाकिस्तान के साथ ही पूरी दुनिया और खास तौर पर चीन हैरान है। चीन ने बलूचिस्तान में बड़ा निवेश किया है। ऐसे में उसका ये निवेश फंसता हुआ दिख रहा है। बीएलए जैसे कई संगठन उनके क्षेत्र में चीन की मौजूदगी का विरोध कर रहे हैं। वे नहीं चाहते कि चीन के प्रोजेक्ट पूरे हों। यही वजह है कि इस तरह की घटनाओं में वृद्धि आई है। बलूचिस्तान के लोग पाक की अलग होने की मांग कर रहे हैं और कई बार बड़े प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments