HomeHindi Newsविराट के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों पर पूर्व खिलाड़ी ने...

विराट के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों पर पूर्व खिलाड़ी ने कसा तंज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शानदार अंदाज में जीत दर्ज की। इस जीत में विराट कोहली का अहम योगदान रहा। विराट कोहली ने मात्र 47 गेंद में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 92 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195.75 का रहा।

विराट कोहली की शानदार पारी के बाद मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली की तारीफ में ट्वीट करते हुए उन आलोचकों के ऊपर तंज कसा है जिन्होंने विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठाए थे। जिसमें सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल है।

मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ” विराट कोहली ने 47 गेंद में 92 रनों की पारी खेली और वो 18वे ओवर में छक्का लगाने के चक्कर में आउट हो गए। विराट कोहली को लेकर जो स्ट्राइक रेट की डिबेट चल रही है वह बंद होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments