HomeHindi Newsप्रयागराज में लगाई जा रही फ्लोटिंग जेटी.. महाकुंभ में बैठने, चेंजिंग रूम...

प्रयागराज में लगाई जा रही फ्लोटिंग जेटी.. महाकुंभ में बैठने, चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था

उत्तर प्रदेश के महाकुंभ 2025 से पहले प्रयागराज में फ्लोटिंग जेटी लगाई जा रही हैं। प्रयागराज मेला एडीएम विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ मेला, एक ऐसा त्योहार है जिसे यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी गई है। प्रयागराज में जेटी लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए बैठने की उचित जगह, चेंजिंग रूम और स्नान क्षेत्र है।

यह होता है फ़्लोटिंग जेटी

फ़्लोटिंग जेटी पानी पर तैरती है। इसे पोंटून से सपोर्ट किया जाता है और यह आम तौर पर किनारे से गैंगवे से जुड़ी होती है। बताया गया है कि फ़्लोटिंग जेटी को ज्वार के साथ ऊपर-नीचे जाने के लिए डिजाइन किया जाता है। इसका इस्तेमाल उन जगहों पर किया जाता है जहां पानी का स्तर लगातार बदलता रहता है। इसका इस्तेमाल छोटे मरीना या निजी वाटरफ्रंट के लिए किया जाता है। उन परियोजनाओं के लिए एक आदर्श समाधान है जहां पारंपरिक, स्थिर संरचनाएं संभव नहीं है। फ्लोटिंग जेटी, ज्वार, नदी, या झील की ऊंचाई से स्वतंत्र होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments