HomeHindi Newsफिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने मुख्यमंत्री...

फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने मुख्यमंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता श्री सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक श्री कमलेश पाण्डे ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्मांकन के अनुकूल है। उत्तराखण्ड में फिल्माकारो को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments