More
    HomeHindi Newsफीफा विश्वकप 2026: 9वें दिन बड़े उलटफेर, ब्राजील ने शानदार वापसी, नॉकआउट...

    फीफा विश्वकप 2026: 9वें दिन बड़े उलटफेर, ब्राजील ने शानदार वापसी, नॉकआउट स्टेज में अमेरिका

    फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट के 9वें दिन ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में बड़े उलटफेर और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड देखने को मिले। सह-मेजबान अमेरिका ने जहां अपनी लगातार दूसरी जीत के साथ नॉकआउट स्टेज (राउंड ऑफ-32) में जगह पक्की कर ली है, वहीं पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने शानदार वापसी करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की।

    कल के मुकाबलों का लेखा-जोखा: क्या रहे नतीजे?

    1. अमेरिका बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप D)

    सह-मेजबान अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से शिकस्त देकर प्री-क्वार्टरफाइनल (राउंड ऑफ-32) का टिकट कटा लिया है। मेक्सिको के बाद नॉकआउट में पहुंचने वाली अमेरिका दूसरी टीम बन गई है।

    • स्टार खिलाड़ी क्रिश्चियन पुलिसिक के चोटिल होने के बावजूद अमेरिकी टीम फीकी नहीं पड़ी।
    • खेल के 11वें मिनट में कैमरून बर्गेस के आत्मघाती (Own Goal) गोल से अमेरिका को बढ़त मिली।
    • हाफ-टाइम से ठीक पहले 43वें मिनट में एलेक्स फ्रीमैन ने शानदार हेडर के जरिए गोल कर अमेरिका की 2-0 से जीत सुनिश्चित कर दी। 1930 के बाद यह पहली बार है जब अमेरिका ने विश्वकप में लगातार दो मैच जीते हैं।

    2. ब्राजील बनाम हैती (ग्रुप C)

    अपने पहले मैच में मोरक्को से 1-1 की बराबरी पर रुकने वाली ब्राजील ने हैती को 3-0 से रौंद दिया। इस एकतरफा मुकाबले के नायक मैथियस कुन्हा रहे।

    • कुन्हा ने ब्राजीलियाई आक्रमण की कमान संभालते हुए मैच में दो शानदार गोल दागे।
    • स्टार फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर ने भी एक गोल किया और कुन्हा के गोल में असिस्ट भी किया।
    • इस हार के साथ ही हैती टूर्नामेंट से बाहर होने वाली इस साल की पहली टीम बन गई है। ब्राजील अब बेहतर गोल अंतर के चलते अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है।

    3. मोरक्को बनाम स्कॉटलैंड (ग्रुप C)

    कतर विश्वकप 2022 की सेमिफाइनलिस्ट मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हराकर ग्रुप-सी के समीकरणों को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

    • मैच शुरू होने के महज 71 सेकंड के भीतर मोरक्को के इसमाइल सैबारी ने गोल दागकर इतिहास रच दिया। यह फीफा विश्वकप 2026 का अब तक का सबसे तेज गोल है।
    • ब्रहीम डियाज के बेहतरीन पास को सैबारी ने टॉप लेफ्ट कॉर्नर में नेट के पीछे भेज दिया। स्कॉटलैंड की टीम पूरे मैच में वापसी के लिए संघर्ष करती दिखी लेकिन मोरक्को के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सकी।

    ग्रुप C और D के मौजूदा समीकरण: आगे क्या?

    इस जीत के बाद ग्रुप-सी में रोमांचक त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। अंतिम दौर के मैच बेहद निर्णायक होंगे:

    टीममैचजीतड्रॉहारअंकगोल अंतरस्थिति
    ब्राजील21104+3शीर्ष पर
    मोरक्को21104+1दूसरे स्थान पर
    स्कॉटलैंड210130रेस में बरकरार
    हैती20020-4बाहर

    अगली चुनौती: अब 25 जून को होने वाले अंतिम ग्रुप मैचों में ब्राजील का सामना स्कॉटलैंड से होगा, जबकि मोरक्को की टीम पहले ही बाहर हो चुकी हैती से भिड़ेगी। तीनों टीमें (ब्राजील, मोरक्को, स्कॉटलैंड) नॉकआउट की रेस में बनी हुई हैं।

    वहीं ग्रुप-डी की बात करें तो अमेरिका (6 अंक) शीर्ष पर है। आज होने वाले तुर्की बनाम पराग्वे मुकाबले के नतीजे पर अमेरिका की ग्रुप टॉपर की स्थिति निर्भर करेगी। यदि तुर्की हारता है या मैच ड्रॉ होता है, तो अमेरिका आधिकारिक तौर पर ग्रुप विनर बन जाएगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments