HomeHindi NewsHaryanaकिसानो ने उखाड़ फेंके सीमेंट के बैरेकेडिंग,शम्भू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण

किसानो ने उखाड़ फेंके सीमेंट के बैरेकेडिंग,शम्भू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण

हरियाणा -पंजाब के शम्भू बॉर्डर पर किसानो और पुलिस प्रशासन के बीच हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।किसानो को रोकने के लिए प्रशासन भरसक कोशिश कर रहा है। किसानो के ऊपर ड्रोन से भी आंसू गैस के गोले बरसाए जा रहे हैं। वहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पार करने की कोशिश करते हुए सीमेंट बैरिकेड को हटा दिया है। वहीँ हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को पंजाब की सीमा पर शंभू में प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया है।

इससे पहले मौके पर स्तिथि बेकाबू होते नजर आई। प्रदर्शनकारी किसानो की तरफ से पथराव किया गया और दिल्ली तक उनके मार्च को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड और सीमेंट स्लैब को जबरन हटाने की कोशिश की गई।

इससे पहले सोमवार देर रात किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक बिना किसी समाधान के समाप्त होने के बाद 200 से अधिक किसान यूनियनों ने ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments