HomeHindi Newsचार धाम यात्रा में अवरोध पर जताया खेद.. सीएम धामी ने दिया...

चार धाम यात्रा में अवरोध पर जताया खेद.. सीएम धामी ने दिया यह आश्वासन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में कहा कि इस बार ऋषिकेश, हरिद्वार में भारी भीड़ और पहाड़ों में भूस्खलन के कारण चार धाम यात्रा को कई स्थानों पर रोकना पड़ा। पहाड़ों में अधिकारियों की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ, जिसका मुझे खेद है। उन्होंने कहा कि हमने समस्याओं का तुरंत समाधान किया। हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि आने वाले समय में चार धाम यात्रा का व्यवस्थित तरीके से संचालन किया जाए।

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद

भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट संपूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए श्रद्धापूर्वक बंद कर दिए गए हैं। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रभु बदरी विशाल से आप सभी के सुख-समृद्धि, मंगलमय एवं आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments