HomeHindi Newsहर सीजन लगाते हैं रनों का अंबार, पर टीम रह जाती है...

हर सीजन लगाते हैं रनों का अंबार, पर टीम रह जाती है बिन खिताब, कुछ ऐसी है कोहली की कहानी

क्रिकेट को एक टीम गेम कहा जाता है और हकीकत भी यही है। यहां पर हर खिलाड़ी को अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है सिर्फ एक खिलाड़ी के दम पर ट्रॉफी जीतना असंभव सा हो जाता है और विराट कोहली के साथ ऐसा दशकों से होता आ रहा है। चाहे आईपीएल हो या फिर टीम इंडिया हो विराट कोहली हर जगह रन बनाते हैं लेकिन टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाती है क्योंकि विराट के साथ कोई और खिलाड़ी साथ नहीं दे पाता है।

741 रन सिर पर ऑरेंज कैप, लेकिन हाथ में नहीं है ट्रॉफी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हारकर आईपीएल 2024 से बाहर हो गई। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 23 गेंद में 34 रनों की पारी खेली, लेकिन विराट कोहली इस मुकाबले में 80- 90 रनों की पारी नहीं खेल सके इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और कहीं ना कहीं टीम को हार का सामना करना पड़ा।

विराट कोहली ने इस सीजन 741 रन बनाए उनका औसत 61.75 का रहा। 154.69 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाए। 38 छक्के उन्होंने इस सीजन जड़े। विराट कोहली ने सीजन हर विभाग में बाजी मार चाहे वह बल्लेबाजी हो या फिर फील्डिंग हो लेकिन जो कसक रह जाती है वह ट्रॉफी जीतने में ही नजर आती है और एक बार फिर से आरसीबी की टीम बिना ट्रॉफी के रह गई

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments