HomeHindi Newsइंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने शतक जड़कर तोड़ दिया 94 साल पुराना...

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने शतक जड़कर तोड़ दिया 94 साल पुराना रिकॉर्ड

इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल जारी है और इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका की टीम के ऊपर 122 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है और दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम के दो विकेट भी झटक लिए हैं। श्रीलंका इस वक्त 112 रन इंग्लैंड से पीछे चल रही है।

लेकिन इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने शानदार शतक जड़ दिया है। जेमी स्मिथ ने 111 रनों की पारी खेली जिसमें 8 चौके और 1 छक्के लगाए। इसी के साथ जेमी स्मिथ ने 94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

स्मिथ इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने 24 साल 42 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया है। स्मिथ ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज लेस एम्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 24 साल 63 दिन की उम्र में साल 1930 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए मुकाबले में  शतक जड़ा था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments