HomeHindi Newsवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकता है इंग्लैंड...

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकता है इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी, ये है वजह

वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड की टीम के बीच ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर 18 जुलाई से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने बड़ी आसानी से वेस्टइंडीज की टीम को हरा दिया। लेकिन अब वेस्टइंडीज की टीम की निगाहें वापसी पर रहेंगी। तो इंग्लैंड की टीम की कोशिश रहेगी कि दूसरे टेस्ट मैच को जीत कर 2-0 से श्रृंखला में अजय बढ़त हासिल कर ली जाए।

दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को लग सकता है बड़ा झटका

लेकिन दूसरे टेस्ट में से पहले इंग्लैंड की टीम के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि दूसरे टेस्ट मैच में शायद ही बेन डकेट खेलते हुए दिखाई दे। क्योंकि डकेट पहली बार पिता बनने जा रहे हैं और वह शायद ही दूसरे टेस्ट मैच में उपलब्ध रह सकें।

पहले टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे थे बेन डकेट

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में बेन डकेट को सिर्फ एक पारी खेलने का मौका मिला था, क्योंकि इंग्लैंड ने सिर्फ एक पारी ही खेली थी और बेन डकेट कुछ खास नहीं कर सके थे और फ्लॉप हो गए थे। हालांकि क्रॉली ने बेहद शानदार पारी खेली थी लेकिन अब डकेट शायद ही दूसरे टेस्ट मैच में खेलते दिखाई दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments