HomeHindi Newsटी टाइम तक इंग्लैंड की टीम ने की अच्छी शुरुआत

टी टाइम तक इंग्लैंड की टीम ने की अच्छी शुरुआत

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच राजकोट के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और टी टाइम तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं इंग्लैंड की टीम भारत के द्वारा पहली पारी में बनाए गए 445 रनों के स्कोर का पीछा कर रही है और इंग्लैंड की टीम ने एक तरह से बेहतरीन शुरुआत कर ली है।

इंग्लैंड की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली 6 और बेन डकेट 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवर किये और उन्होंने 17 रन दिए और कोई सफलता हासिल नहीं की।

इंग्लैंड की टीम को एक बेहतर शुरुआत मिल गई है। हालांकि इंग्लैंड का एप्रोच अटैकिंग ही दिखाई दे रहा है। क्योंकि डकेट ने बुमराह की एक ही ओवर में दो चौके लगाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments