HomeHindi Newsइंग्लैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ...

इंग्लैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बता दें कि इंग्लैंड को बुधवार (26 फरवरी) को अफगानिस्तान के खिलाफ करो या मरो मुकाबला खेलना है।

कार्स हुए चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

कार्स बाएं पैर के उंगली में चोट के कारण सोमवार को इंग्लैंड के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो पाए। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले 9.85 की इकॉनमी रेट के साथ दिन के सबसे महंगे गेंदबाज रहे थे। उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 15 गेंद शेष रहते 352 रनों का लक्ष्य हासिल किया।

कार्स को पैर के उंगली में समस्या भारत के खिलाङ हाल में हुई लिमिटेड ओवर सीरीज के दौरान हुई थी। जिसके चलते वह वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबले नहीं खेल पाए थे। कार्स की जगह इंग्लैंड टीम में लेग स्पिनर रेहान अहमद को शामिल किया गया है।

रेहान को भारत दौरे पर एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था और उनके आने से इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। हालांकि रेहान का अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलना मुश्किल लग रहा है क्योंकि मैच के दिन ही पाकिस्तान पहुंचेंगे।

कार्स के बाहर होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जैमी ओवरटन प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं। तेज गेंदबाजी के लिए इंग्लैंड के पास साकिब महमूद औऱ गस एटकिंसन का भी विकल्प है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments