HomeHindi Newsपाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI...

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का किया ऐलान, दिग्गज कप्तान हुआ बाहर

पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम के बीच 7 अक्टूबर से मुल्तान के मैदान पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। इस पहले टेस्ट मैच के शुरू होने से दो दिन पहले ही इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है जिसकी कप्तानी।ओली पोप करते नजर आएंगे। क्योंकि बेन स्टोक्स चोट की वजह से पहले मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

इंग्लैंड की टीम को स्टोक्स के रूप में लगा बड़ा झटका

इंग्लैंड की टीम की बात की जाए तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान बने स्टोक्स चोट की वजह से इस टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह टीम की कमान ओली पोप संभालेंगे। इसके अलावा दो स्पिनर इस मुकाबले में इंग्लैंड ने खिलाए हैं एक जैक लीच और दूसरे शोएब बशीर हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम ने तीन तेज गेंदबाज उतारने का फैसला इस टेस्ट में किया है।

साल 2023 में जब इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी तब 3-0 से इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान की टीम का सूपड़ा साफ कर दिया था। एक बार फिर से अब इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई है तो उनकी निगाहें एक बार फिर से क्लीन स्वीप पर होगी।

कुछ इस तरह की है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments