HomeHindi Newsश्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम...

श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का किया ऐलान, लंबे अरसे बाद इस खिलाड़ी को दी टीम में जगह

इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम के बीच 29 अगस्त से लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। और इस दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और 3 साल बाद ओली स्टोन जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज की वापसी इंग्लैंड की टीम में हुई है। चोटिल मार्क वुड के स्थान पर ओली स्टोन को टीम में जगह दी गई है।

2021 के बाद हो रही है ओली स्टोन की टीम में वापसी

इंग्लैंड की टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज ओली स्टोन ने इंग्लैंड के लिए अबतक सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे उनके नाम 10 विकेट दर्ज हैं। वह इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए आखिरी बार जून 2021 में खेला था। पिछले साल वह ज्यादा समय चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहे थे, इस साल उन्होंने नॉटिंघमशायर और लंदन स्पिरिट के लिए कुल मिलाकर 28 मैच खेले हैं। 

कुछ इस तरह की है लॉर्ड्स टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन डकेट, डेन लॉरेंस, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ  (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, शोएब बशीर।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments