HomeHindi Newsचौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का किया...

चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का किया ऐलान, टीम में हुए दो बड़े बदलाव

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। अपनी प्लेइंग 11 में इंग्लैंड ने दो बदलाव किए हैं। ओली रॉबिंसन को टीम में जगह मिली है और शोयब बशीर टीम में वापस आ गए हैं।

इंग्लैंड की टीम की बात की जाए तो रेहान अहमद टीम से बाहर हो गए हैं। रेहान अहमद की जगह शोयब बशीर को टीम में शामिल किया गया है। शोएब बशीर दूसरा टेस्ट मैच में खेले थे और उन्होंने रोहित शर्मा का विकेट भी हासिल किया था।

कुछ इस तरह की है इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टली, ऑली रॉबिनसन, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments