HomeHindi Newsपांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का किया ऐलान,...

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का किया ऐलान, स्टार खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच कल से धर्मशाला के मैदान पर पांचवा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस पांचवें टेस्ट मैच से ठीक 1 दिन पहले इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है जिसमें एक बदलाव इंग्लैंड की टीम ने किया है।

इंग्लैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड की इंग्लैंड की टीम में वापसी हो गई है। ओली रॉबिंसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है और मार्क वुड टीम में वापस आए हैं जो कि चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। उनकी जगह रॉबिंसन को टीम में शामिल किया गया था।

कुछ इस तरह की है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट,ओली पोप, जो रुट,जॉनी बेरेस्टो, बेन स्टोक्स(कप्तान) बेन फोक्स, टॉम हार्टली,शोयब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments