HomeHindi Newsपाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने दमदार प्लेइंग...

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने दमदार प्लेइंग 11 का किया ऐलान,दिग्गज खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम के बीच कल से मुल्तान के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की टीम में नियमित कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी हो गई है तो वहीं क्रिस वोक्स और एटकिंसन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

इंग्लैंड की टीम ने पिछले टेस्ट मैच में जो टीम खिलाई थी उसमें दो बदलाव किए हैं। एटकिंसन और वोक्स नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह बेन स्टोक्स की टीम में वापसी हुई है। और इसके अलावा मैथ्यू पॉट्स को भी टीम में शामिल किया गया है।

आपको बता दें मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने बड़ी आसानी से पाकिस्तान की टीम को हरा दिया था। और अब उसी मैदान पर और उसी पिच पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है जहां पर पहला टेस्ट मैच खेला गया था। ऐसे में इंग्लैंड की टीम उसी तैयारी के साथ इस टेस्ट मैच में भी खेलते हुए दिखाई देगी।

कुछ इस तरह की है इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्सस, जैक लीच, शोएब बशीर। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments