HomeHindi Newsश्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कार्मिकों पर लागू होगी कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कार्मिकों पर लागू होगी कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली

: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर समिति कर्मचारियों को कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के अनुपालन के निर्देश दिये हैं साथ ही आगामी यात्रा काल मे सभी कार्मिकों को पहचान पत्र सहित परिधान में होना आवश्यक होगा कोई भी कार्मिक वीआईपी तथा वीवीआईपी का माल्यार्पण नहीं करेगा,अंगवस्त्र नहीं पहनायेगा।न ही आगंतुक विशिष्ट अतिथियों के साथ फोटो खिचवायेगा। ऐसा करना कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली का उल्लंघन माना जायेगा। दोषी पायेजाने पर ऐसे कार्मिकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।मंदिर समिति के निर्णय के बाद बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने इस बावत आदेश जारी कर दिये है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments