HomeHindi Newsडोईवाला : अधिशासी अधिकारी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

डोईवाला : अधिशासी अधिकारी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

नगर पालिका डोईवाला अंतर्गत गतिमान विभिन्न निर्माण कार्यों का अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने निरीक्षण कर ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता का कार्य करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को नगर क्षेत्रान्तर्गत आदर्श नगर के लेन नंबर 12 व 18 में हो रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इसके अलावा, राजकीय महाविद्यालय के समक्ष निर्माणाधीन कैफेटेरिया का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य पूर्ण करते हुए कैफेटेरिया पालिका को हस्तगत किया जाए। अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया की नगर पालिका द्वारा कैफेटेरिया संचालन के लिए आमंत्रित की गयी निविदा मे किसी के द्वारा प्रतिभाग न करने के कारण पालिका द्वारा पुनः ई-निविदा 18 मार्ग तक आमंत्रित की गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments