HomeHindi Newsडोईवाला : निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग और बुजुर्गों की घर से कराई...

डोईवाला : निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग और बुजुर्गों की घर से कराई वोटिंग

आगामी लोकसभा चुनाव में हर वर्ग का व्यक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांग तथा उम्रदराज मतदाताओं के घर घर जाकर बैलेट पेपर से माध्यम से वोटिंग कराई। शुक्रवार को डोईवाला विधानसभा अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोग और दिव्यांग जनों को घर से ही मतदान कराया गया। एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बताया की डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में कुल 168 मतदाता ऐसे है जिन्होंने घर से वोट करने का आवेदन किया है। जिसके बाद निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के बाद 5 और 6 अप्रैल को निर्वाचन आयोग द्वारा घर से वोटिंग के लिए डोईवाला तहसील से विभिन्न क्षेत्रों के लिए 10 पोलिंग टीमें रवाना हुई। जो वोटर इस दौरान किसी कारण से वोट नहीं कर पाएंगे उनके लिए 13 अप्रैल को अंतिम मौका दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments