HomeHindi Newsडोईवाला : दुरुस्त पर्वतीय क्षेत्र हल्द्वाड़ी में हो पेयजल की व्यवस्था का...

डोईवाला : दुरुस्त पर्वतीय क्षेत्र हल्द्वाड़ी में हो पेयजल की व्यवस्था का सुधार, जिलाधिकारी से लगाई मदद की गुहार

डोईवाला विधानसभा के पर्वतीय, दुरुस्त क्षेत्र ग्राम पंचायत हल्द्वाड़ी में पेयजल की व्यवस्था के सुधारीकरण की मांग की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के रानीपोखरी मंडल मंत्री अरुण सिंह ने देहरादून जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया की हल्द्वाड़ी में पेयजल की व्यवस्था कई वर्षों से अत्यंत दयनीय स्थिति में है। जल निगम विभाग द्वारा गांव को दो–दो पाईप लाईन योजनाओं से जोड़ा गया है लेकिन दुर्भाग्य से दोनों ही योजनाओं से गांव को पेयजल की पूर्ति नहीं हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments