HomeHindi Newsडोईवाला : दिव्यांगों व बुजुर्गों ने किया मतदान

डोईवाला : दिव्यांगों व बुजुर्गों ने किया मतदान

आम चुनाव 2024 में अपने मत का प्रयोग करने के लिए सुरेंद्र सिंह गैरोला लच्छीवाला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय (पिंक बूथ) पर व्हील चेयर से पहुंचे और मतदान किया। वहीं, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंगला स्कूल माजरी में 95 वर्षीय मुंशी देवी, वृद्ध संगत गौर आदि बुजुर्गों में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। इसके अलावा पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला, प्राथमिक विद्यालय हर्रावाला, प्राथमिक विद्यालय कुंवावाला, बुल्लावाला, थानों, शेरगढ़, दुधली आदि क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में बुजुर्गों को तादात देखने को मिली। तेज धूप में जहा नौजवान मतदाता छांव का सहारा लेते दिखे, वहीं दिव्यांग और बुजुर्गों का आवागमन पोलिंग बूथों पर बना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments