HomeHindi Newsझारखंड चुनाव में यूसीसी, एनआरसी की चर्चा.. हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ...

झारखंड चुनाव में यूसीसी, एनआरसी की चर्चा.. हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ शिकायत

झारखंड के विधानसभा चुनाव में एनआरसी, यूसीसी को चर्चा गर्माई हुई है। गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड में इसकी वकालत की तो झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यूसीसी-एनआरसी की झारखंड में कोई जरूरत नहीं है। उनके इस बयान पर वक्फ संशोधन बिल के लिए जेपीसी के अध्यक्ष और बीजेपी नेता जगदंबिका पाल ने कहा कि जब वे सत्ता में रहेंगे तब ना। जिस तरह से झारखंड, असम और बंगाल में कितनी बड़ी संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए आ गए हैं तो क्यों नहीं एनआरसी, यूसीसी लागू होगा

देश को यूसीसी की आवश्यकता : अन्नपूर्णा देवी

यूसीसी पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यूसीसी की आवश्यकता भी है और अभी ये उत्तराखंड में लागू भी किया जा रहा है। जिस तरह से हम घुसपैठिए पर बात करते हैं तो निश्चित रूप से आज देश को इसकी आवश्यकता है और आम लोग इसके पक्ष में हैं, ताकि लोगों को सुरक्षा और हर तरह से इसका लाभ मिल सके।

जेएमएम घुसपैठियों के पक्ष में खड़ा

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि घुसपैठियों के खिलाफ बोलने पर विपक्ष ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसका मतलब है कि जेएमएम उनके पक्ष में खड़ा है। जो भी राजनीतिक दल घुसपैठियों का समर्थन करता है और घुसपैठ का विरोध करने वालों के खिलाफ बोलता है, उनका पंजीकरण रद्द किया जाना चाहिए। ऐसा लगता है कि घुसपैठिए अपनी बात कहने के लिए जेएमएम का इस्तेमाल कर रहे हैं। हिमंत ने कहा कि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संथाल परगना आएंगे और 2 कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। हमने इस बारे में चर्चा की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments