HomeHindi Newsधोनी सिर्फ एक था और एक ही रहेगा, भारत के खिलाड़ी ने...

धोनी सिर्फ एक था और एक ही रहेगा, भारत के खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट जगत में रुतबा एक अलग ही तरह का रहा है। महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल आईपीएल खेल रहे हैं लेकिन उनका जो उत्साह और सम्मान है वह कभी भी कम नहीं होता है। अब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हाल ही में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल ने बड़ा बयान दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बोले ध्रुव जुरेल

राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए आईपीएल में खेलने वाले ध्रुव जुरेल ने धोनी को लेकर कहा कि “मैं गावस्कर सर को धन्यवाद कहूंगा लेकिन मैं ये मानता हूं कि धोनी सर ने जो किया है वो कोई भी नहीं कर सकता। एक ही धोनी था, एक ही धोनी है और एक ही रहेगा। जुरेल ने आगे कहा कि “मुझे सिर्फ ध्रुव बनना हैं। जो भी कर सकूं ध्रुव बनकर करूं। मैं देश के लिए जो भी योगदान करूं ध्रुव बनकर करूं। धोनी सर एक लीजेंड हैं। धोनी सर धोनी सर ही रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments