HomeHindi Newsधोनी ने दीपक चाहर को खींचकर मारा बल्ला.. वीडियो देखकर हर कोई...

धोनी ने दीपक चाहर को खींचकर मारा बल्ला.. वीडियो देखकर हर कोई है हैरान!

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। पांच बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लीजेंड खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। उन्होंने कोई रन नहीं बनाया और 2 गेंद खेलने का मौका मिला था। मैच के बाद अब धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में माही पूर्व सीएसके के खिलाड़ी दीपक चाहर को बीच मैदान पर जमकर बल्ला मारते नजर आ रहे हैं।

धोनी कर रहे थे इंतजार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में चेन्नई और मुंबई के खिलाडिय़ों को एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए देखा जा रहा है। माही खास दीपक चाहर का आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही चाहर धोनी के सामने आते हैं तो धोनी उनसे कुछ कहते हैं और फिर मजाक में उनको बैट से मारते हैं। दीपक चाहर और एमएस धोनी की एक दूसरे से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को मैदान पर अक्सर हंसी-मजाक करते हुए देखे गए हैं।

7 साल सीएसके के लिए खेले हैं दीपक चाहर

32 साल के दीपक चाहर ने आईपीएल में 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए डेब्यू किया था। 2018 से 2024 तक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेले। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सीएसके ने दीपक को रिलीज कर दिया और नीलामी के दौरान उनके लिए आरटीएम कार्ड का भी इस्तेमाल नहीं किया। मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था जो चाहर के लिए आईपीएल में तीसरी फ्रेंचाइजी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments