HomeHindi NewsICC हॉल ऑफ फेम में धोनी को जगह, इन 6 दिग्गजों को...

ICC हॉल ऑफ फेम में धोनी को जगह, इन 6 दिग्गजों को भी मिला सम्मान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया गया है। यह क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। धोनी के साथ-साथ छह अन्य दिग्गजों को भी इस प्रतिष्ठित सूची में जगह मिली है। यह घोषणा 9 जून 2025 को वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले लंदन में एक विशेष समारोह में की गई। महेंद्र सिंह धोनी इस सम्मान को पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। धोनी ने भारत को 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 17,266 रन बनाए और विकेटकीपर के तौर पर 829 डिसमिसल किए।

इन दिग्गजों को भी मिली एंट्री

धोनी के साथ जिन अन्य 6 दिग्गजों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है, उनमें पांच पुरुष और दो महिला क्रिकेटर शामिल हैं। यह सम्मान क्रिकेट इतिहास के उन महान खिलाडिय़ों को दिया जाता है जिन्होंने खेल में असाधारण योगदान दिया है। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा साउथ अफ्रीका के दिग्गज ओपनर रहे हाशिल अमला का नाम भी है। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर रहे मैथ्यू हेडन को भी इसमें जगह मिली है। एक समय हेडन के नाम टेस्ट में सबसे बड़ी 380 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड था। सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान ग्रीम स्मिथ भी इसमें शामिल हो गए हैं। 22 साल की उम्र में स्मिथ को साउथ अफ्रीका की कप्तानी मिल गई थी। इसमें शामिल किए गए 5वें और आखिरी पुरुष खिलाड़ी न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments