HomeHindi NewsVIZAG में आज आमने-सामने होंगे धोनी और पंत

VIZAG में आज आमने-सामने होंगे धोनी और पंत

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल की टीम के बीच आज विशाखापट्टनम के मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत के रथ पर सवार है तो वही दिल्ली कैपिटल की हालत इस वक्त खस्ता नजर आ रही है। क्योंकि दिल्ली कैपिटल की टीम लगातार मुकाबला गवा रही है।

ऐसे में आज सामना ऋषभ पंत बनाम महेंद्र सिंह धोनी के बीच होगा। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ चुके हैं लेकिन इसका असर चेन्नई की टीम पर दिखाई नहीं दे रहा है। क्योंकि चेन्नई लगातार जीत रही है। वहीं दिल्ली कैपिटल की टीम के लिए अब तक दोनों मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर सके हैं, हालांकि वह लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं।

ऐसे में आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल की टीम को शानदार प्रदर्शन करना होगा और हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। क्योंकि यहां से अब एक-एक हार टीम के लिए प्लेऑफ के रास्ते भी बंद कर देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments