HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली से लेकर पंजाब तक घना कोहरा.. ट्रेनों पर असर, ठंड भी...

दिल्ली से लेकर पंजाब तक घना कोहरा.. ट्रेनों पर असर, ठंड भी कड़ाके की

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज घना कोहरा देखा गया, जिसके कारण विजिबिलिटी काफी कम हुई। अरुणा आसफ़ अली मार्ग और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रोड में सुबह काफी देर तक घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में शीतलहर का भी असर दिखा। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, परिचालन में देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पंजाब के बठिंडा में घना कोहरा दिखा। उप्र के गाजियाबाद और नोएडा में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments