HomeHindi Newsदेहरादून : उत्तरांचल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल द्वार नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देहरादून : उत्तरांचल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल द्वार नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उत्तरांचल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल की ओर से देहरादून स्थित एक निजी विवि में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित इस शिविर में डॉ आंचल पाठक और डॉ अतुल कुमार की टीम ने नि:शुल्क आंखों की जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं शुगर चेकअप किया। शिविर के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व स्टॉफ को आयुर्वेद व नेचुरोपैथी की जानकारी दी। इस दौरान डॉ मनीष सैनी, डॉ विनय चौधरी, डॉ उपासना यादव, डॉ मेघा, डॉ मुक्ता भट्ट, डॉ अंकिता कौशिक, डॉ प्रिया सिंह, डॉ सृष्टि, आनंद, पिंकी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments