HomeHindi NewsMI के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकता है CSK का स्टार...

MI के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकता है CSK का स्टार खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच आज आईपीएल 2024 का मुकाबला वानखेड़े मैदान पर खेला जाना है। लेकिन इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के स्टार गेंदबाज मतिशा पथिराना इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं।

कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिए इस बात के संकेत

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की बात की जाए तो वह आईपीएल के शुरुआती मुकाबले में नहीं खेल सके थे। वह कुछ मुकाबले में खेले लेकिन उसके बाद फिर बाहर हो गए। अब ऐसा कहा जा रहा है कि वह फिट होने के करीब पहुंच गए हैं और चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि मटिचा पथिराना की इंजरी इतनी गहरी नहीं थी लेकिन हम सोच रहे हैं कि अगर वह मुंबई के खिलाफ मैच नहीं खेलते हैं तो अगले मैच में खेल सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments