HomeSportsBGT Seriesकॉन्सटास ने भारतीय गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां,डेब्यू में जड़ा अर्धशतक

कॉन्सटास ने भारतीय गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां,डेब्यू में जड़ा अर्धशतक

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज चौथे टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल जारी है और लंच तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर उस्मान ख्वाजा 38 और लाबुशेन 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 19 वर्षीय बल्लेबाज कॉन्सटास को डेब्यू करवाया। और कॉन्सटास ने सिर्फ 65 गेंद में 60 रनों की दमदार पारी खेल डाली है। कॉन्सटास ने बुमराह जैसे धाकड़ तेज गेंदबाज की गेंदबाजी को भी आसानी से खेला और रन बनाए। कॉन्सटास का विकेट जडेजा ने लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments