HomeSportsBGT Seriesबॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस,ये किया फैसला

बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस,ये किया फैसला

भारतऔर ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न के मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस अहम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में एक बदलाव किया है। शुभमन गिल इस मुकाबले में नही खेल रहे हैं,उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से 19 वर्षीय सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास डेब्यू करते नजर आयेंगे और जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में रखा गया है. भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला शुभमन गिल की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है।

मेलबर्न के मैदान में भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार है। इससे पहले साल 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी. जबकि इसके बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने भी साल 2021 में मेलबर्न के मैदान में जीत के क्रम को जारी रखा था. अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments