HomeHindi Newsजंक्शन बॉक्स से जुड़े रह गए कनेक्टर और पाकिस्तान पर चल गई...

जंक्शन बॉक्स से जुड़े रह गए कनेक्टर और पाकिस्तान पर चल गई मिसाइल

पाकिस्तान से भारत की दुश्मनी आजादी के बाद से ही है। ऐसे में अगर भारत पाकिस्तान पर मिसाइल दाग दे तो युद्ध का खतरा सिर पर आ जाए। ऐसा ही हुआ था मार्च 2022 में जब भारत ने पाकिस्तान पर ब्रह्मोस मिसाइल दाग दी और वह पाकस्तान में जाकर गिरी। हालांकि यह सब गलती से हुआ और भारतीय वायुसेना ने इस मामले में कार्रवाई भी की है। भारतीय वायुसेना ने दिल्ली हाईकोट्र में दायर जवाब में यह खुलासा किया है। वायुसेना का कहना है कि ब्रह्मोस मिसाइल के युद्ध के लिए इस्तेमल होने वाले कनेक्टर जंक्शन बॉक्स से जुड़े रह गए थे। यही वजह है कि गलती से मिसाइल चल गई जो पाकिस्तान में जाकर गिरी। पाकिस्तान ने हाय-तौबा भी मचाई लेकिन जब पता चला कि यह सब दुर्घटनावश हुआ है, तो मामला शांत हो गया।

कनेक्टर हटाना भूले

जांच में यह भी पता चला है कि सडक़ पर चलने वाले ट्रकों के दल कमांडर यह सुनिश्चित करना भूल गया कि सभी मिसाइलों के युद्ध वाले कनेक्टर हटाए गए हैं या नहीं। इस मामले में तीन अधिकारियों की गलती सामने आई है। दरअसल उन्हें पता था कि मिसाइल लांचर से जुड़े हैं। इसके बाद उन्होंने लॉन्च को रोकने की कोशिश नहीं की। इससे पाकिस्तान को नुकसान हो सकता था। साथ ही भारतीय वायुसेना की छवि भी खराब होने के साथ सरकार को करोड़ों रुपए का घाटा होता। जांच में ग्रुप कैप्टन सौरभ गुप्ता, स्क्वाड्रन लीडर प्रणजल सिंह और विंग कमांडर अभिनव शर्मा को जिम्मेदार ठहराया गया। तीनों ने अपनी गलती मान भी ली थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments